चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती का आयोजन
चक्रधरपुर रेल मंडल ने डॉ. बी आर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। डीआरएम तरुण हुरिया ने अपने संबोधन में समानता और लोकतंत्र के लिए उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला।
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा बुधवार को भारत रत्न डॉ. बी आर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। 14 अप्रैल अवकाश होने के कारण पूरे सम्मान के साथ बुधवार कै मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल समर्थक डॉ. अंबेडकर की विरासत को नमन किया गया।इस कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिन्होंने बाबासाहेब के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई मौके पर डीआरएम तरुण हुरिया ने उपस्थित जनों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने बाबासाहेब के भारतीय समाज पर प्रभाव, समानता के लिए उनके निरंतर संघर्ष तथा एक समावेशी और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण हेतु उनके दूरदर्शी प्रयासों पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम डॉ. अंबेडकर के मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों और अधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


