दपू रेलवे प्रथम इंटर डिवीजन यूथ फेस्टिवल खगड़पुर 2025 में रेलवे स्कूल चक्रधरपुर के खिलाड़ियो का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Nov 19, 2025 01:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

दक्षिण पूर्व रेलवे प्रथम इंटर डिवीजन यूथ फेस्टिवल खगड़पुर 2025 बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेलवे स्कूल चक्रधरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चार पुरस्कार जीतकर, बिट्टू दास और जीत कुमार डे बालक वर्ग के विजेता और उपविजेता बने, जबकि आसिफा तबस्सुम और सोमिता डे बालिका वर्ग में विजेता और उपविजेता रहीं।

दपू रेलवे प्रथम इंटर डिवीजन यूथ फेस्टिवल खगड़पुर 2025 में रेलवे स्कूल चक्रधरपुर के खिलाड़ियो का उत्कृष्ट प्रदर्शन

चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे प्रथम इंटर डिवीजन यूथ फेस्टिवल खगड़पुर 2025 बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेलवे स्कूल चक्रधरपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खड़गपुर में आयोजित एकदिवसीय प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व रेलवे इंग्लिश मीडियम चक्रधरपुर के छात्रों ने अति उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चारों के चारों पुरस्कार अपनी झोली में कर लिया है। इस प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के नौ विद्यालय भाग ले रहे हैं। बालक वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में चक्रधरपुर रेलवे स्कूल के बिट्टू दास विजेता और जीत कुमार डे उपविजेता घोषित किए गए। बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में आसिफा तबस्सुम विजेता और सोमिता डे उपविजेता हुई।

इस प्रतियोगिता में उनके साथ खेल शिक्षक सुप्रियो साधु और राजेंद्र साहू भी उपस्थित थे।खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमपाल सिंह एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाइयां दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।