राज्य सरकार व जिला के अधिकारियों के सहयोग से शहरी क्षेत्र का किया जाएगा विकास : सन्नी
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि राज्य सरकार और जिला के अधिकारियों के सहयोग से चक्रधरपुर नगर क्षेत्र का वि

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि राज्य सरकार और जिला के अधिकारियों के सहयोग से चक्रधरपुर नगर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में यात्री बस पड़ाव नहीं है। इसे लेकर उन्होंने बताया कि नगर परिषद बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से रखा जाएगा। नगर परिषद ने बस पड़ाव के लिए स्थल का चयन किया है। चक्रधरपुर के कुदलीबाड़ी स्थित श्मशान घाट में कचरा डंपिग यार्ड भी बड़ी समस्या हैं। शहर में श्मशान घाट में विद्युतीकरण की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को लेकर शुरुआती 100 दिनों की कार्य योजना में चक्रधरपुर के ऐतिहासिक रानी तालाब का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा।
शहर के जर्जर छोटे सड़कों का नये सिरे से निर्माण एवं मरम्मत का कार्य, नालियों की मरम्मत तथा उसकी साफ-सफाई नियमित रूप से होगी। इस कार्य के लिए पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी के आपसी समन्वयक बनाते हुए कार्य का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक फंड का मामला है, इसके लिए राज्य में झामुमो की सरकार है। चक्रधरपुर नगर परिषद को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने को लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा। शहर के आर्थिक विकास को लेकर राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए नगर परिषद में फंड लाया जाएगा। जिससे शहर की बड़ी योजनाओं पर काम किया जा सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


