
अध्यक्ष पद को 5 व वार्ड पार्षद के लिए 38 ने भरे पर्चे
चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। अब तक कुल 7 नामांकन पर्चा दाखिल हो चुके हैं। वार्ड पार्षद के लिए 38 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पर्चे दाखिल करने के लिए जुलूस निकाला।
चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें माधो मुंडा, विजय सिंह गागराई, अनुप्रिया सोय, उत्तम कुमार बालमुचू, विजय सिंह सुम्बरुई ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। अब तक अध्यक्ष पद में कुल 7 नामांकन पर्चा दाखिल हो गया है। पहले दिन सोमवार को सन्नी उरांव, उदय माझी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कराया था। वहीं अनुप्रिया सोय दो सेट और उदय माझी ने भी दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद के लिए मंगलवार को 38 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वार्ड संख्या-1 से स्वपन कुमार मिस्त्री, वार्ड संख्या-3 से विमला प्रसाद, रेखा मुखी, रीना सतपथी, वार्ड संख्या-4 से राजू प्रसाद कसेरा, आनंद कसेरा, वार्ड संख्या-5 से अरुण कुमार साव, गौतम रवानी, वार्ड संख्या-7 से विजय कुमार साव, वार्ड संख्या आठ से रूपेश राम रवि, रोकी राम रवि, वार्ड संख्या- 9 से विक्की शर्मा, रफीद अहमद अंसारी, सोहेल असलम, वार्ड संख्या- 10 से पूजा गिरी, वार्ड संख्या-11 से संतोषी देवी, वार्ड संख्या-12 से संजय मिश्रा, कृष्णदेव साह, वार्ड संख्या-13 से माया रानी मल, गुरिया देवी, वार्ड संख्या-14 से सुनिता देवी, वार्ड संख्या-15 से पूर्णिमा महानंद, रीतु देवी, वार्ड संख्या-16 से रीतू मुखी, राजेश्वरी मुखी, वार्ड संख्या- 17 से विनय कुमार बर्मन, हुली देवी, वार्ड संख्या-18 से दुर्गा महतो, नूरुद्दीन, वार्ड संख्या- 20 से सुलेखा दत्ता, सरोजा देवी, सुमित्रा देवी, वार्ड संख्या- 21 से संदीप केरकेट्टा, रवि कुमार बांकिरा, जेनेविभा निशा तोपनो, वार्ड संख्या-22 से ज्योति केरकेट्टा, स्नेहलता भेंगरा, वार्ड संख्या-23 से विवेक बाजरा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
जबकि वार्ड संख्या-1 से दूसरा सेट मनोज कुमार साहू और प्रकाश मंडल ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वार्ड सदस्य के लिए 5 लोगों ने खरीदा नामांकन पर्चा : चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड पार्षद के लिए मंगलवार को 5 लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा। जिसमें वार्ड संख्या- 6 से अशरफ अली, वार्ड संख्या-7 से रीता देवी, वार्ड संख्या-10 से मनीष कुमार विश्वकर्मा, वार्ड संख्या-23 से विशाल मुण्डा, अजय कच्छप ने नामांकन पर्चा खरीदा। चक्रधरपुर नगर परिषद के विभिन्न वार्ड से अब तक 101 लोगों ने वार्ड पार्षद के लिए नामांकन पर्चा खरीदा हैं। जिसमें महिला ने 47 और पुरुष 54 कुल 101 ने नामांकन पर्चा खरीदा है। चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजय सिंह गागराई आदिवासी मित्र मंडल पोटका स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। गाजे-बाजे के साथ समर्थकों को लेकर अनुमंडल कार्याल्य पहुंचे। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी एलआरडीसी जेजे मुंडू को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, रूपेश साव, अनूप दुबे समेत समर्थक शामिल हुए। पूर्व सांसद स्व. विजय सिंह सोय की बेटी सह अध्यक्ष पद के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अनुप्रिय सोय ने मंगलवार को इतवारी बाजार से अनुमंडल कार्यालय तक जुलूस निकाला। उसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी केके मुण्डू के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। मौके पर उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई समेत उनके समर्थक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




