Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsChakradharpur Market Bustles with Women Shopping for Hartalika Teej
हरतालिका जीत आज, महिलाओं ने की खरीदारी

हरतालिका जीत आज, महिलाओं ने की खरीदारी

संक्षेप:

चक्रधरपुर में हरतालिका तीज व्रत को लेकर महिलाओं की भीड़ बाजार में उमड़ी। पूजा सामग्री और चुड़ियों की खरीदारी के साथ-साथ श्रृंगार के सामान भी खरीदे गए। गुदड़ी बाजार में चुड़ियों की कीमत 20 से 220 रुपये...

Aug 25, 2025 04:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर।हरतालिका तीज व्रत को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं बाजार में पूजा सामग्री के साथ-साथ चुड़ियों की जमकर खरीदारी की। साथ ही श्रृंगार की भी सामानों की खरीदारी की। चक्रधरपुर बाजार में हरतालिका तीज को लेकर गुदड़ी बाजार में 20 रुपये से लेकर 220 रुपये दर्जन चुड़ियां बिक रही थी। जबकि सेव 120 से 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। जबकि केवल 60 रुपये दर्जन, अंगुर 200 रुपये किलो, नासपति 100 रुपये, आनार 160 रुपये तथा नारियल 30 से 40 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिक रहा था। वहीं मंगलवार को दिन भर उपवास रखने के बाद शाम को महिलाएं मंदिर तथा सामुहिक रूप से पूजा अर्चना करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि दूसरे दिन बुधवार की सुबह पारण के साथ अपना निर्जला व्रत तोड़ेगी।