Chakradharpur News: पीएमश्री रोलाडीह व हतनातोडांग की टीम बनी विजेता

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंडर 15 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हतनातोडांग ने फाइनल में जीत हासिल की और अंडर 17 में पीएम श्री हाई स्कूल रोलाडीह ने विजय प्राप्त की। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

Chakradharpur News: पीएमश्री रोलाडीह व हतनातोडांग की टीम बनी विजेता

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। अंडर 15 बालक वर्ग में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्क्रमित मध्य विद्यालय हतनातोडांग और उत्क्रमित उच्च विद्यालय निश्चिंतपुर केरा के बीच खेला गया। जहां निर्धारित समय में दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया। जिसके बाद टाइब्रेकर हुआ। जिसमें हतनातोडांग की टीम ने 4-3 से यह मुकाबला जीत लिया। जबकि अंडर 17 बालक वर्ग का भी फाइनल मुकाबला हुआ। जहां मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय चक्रधरपुर तथा पीएम श्री हाई स्कूल रोलाडीह के बीच खेला गया।

जहां रोलाडीह की टीम ने 4-2 से यह मुकाबला जीत लिया। इस दौरान अतिथियों ने अंडर 17 एवं अंडर 15 के विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। मौके पर बीपीओ पवन कुमार सिंह, बलराज कपूर, प्रियंका कुमारी, अनिल प्रजापति समेत विभिन्न विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsChakradharpur News: पीएमश्री रोलाडीह व हतनातोडांग की टीम बनी विजेता