Chakradharpur News: फुटबॉल टूर्नामेंट पर क्रिस ब्रदर्स का कब्जा

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर के रिला माला चांदनी चौक में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में क्रिस ब्रदर्स मनोहरपुर ने अश्विनी एफसी को हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता। 32 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विनर्स को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की बात की।

Chakradharpur News: फुटबॉल टूर्नामेंट पर क्रिस ब्रदर्स का कब्जा

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के रिला माला चांदनी चौक में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में क्रिस ब्रदर्स मनोहरपुर ने अश्विनी एफसी को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला क्रिस ब्रदर्स मनोहरपुर और अश्विनी एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में क्रिस ब्रदर्स मनोहरपुर ने जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, शारीरिक विकास और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। समारोह में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, झामुमो जिला सदस्य कश्मीर काण्यांग, प्रखंड सचिव ताराकांत सिजूई, झामुमो नेता अमर बोदरा, सिमीदिरी पंचायत मुखिया महेंद्र पूर्ति और मंगल सरदार मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: फुटबॉल टूर्नामेंट पर क्रिस ब्रदर्स का कब्जा