Chakradharpur News: दुर्गा पूजा तैयारी को लेकर केंद्रीय कमेटी की हुई बैठक
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक बैठक हुई। विधायक सुखराम उरांव को केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पूजा पंडालों की व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर चर्चा की गई। सभी पूजा समितियों को भाईचारे से पूजा मनाने की अपील की गई।
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद विवाह भवन में दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी की बैठक विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से विधायक सुखराम उरांव को केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही उन्हें कमेटी के विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।बैठक में शहर में स्थापित 23 दुर्गा पूजा पंडालों की विधि-व्यवस्था और पूजा के दौरान शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि इस वर्ष चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी।
सभी पूजा समितियों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मिलजुलकर पूजा आयोजित करनी है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा और अगली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।अशोक सारंगी ने भी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पूजा मनाने की अपील की। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव समेत विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव और केंद्रीय कमेटी के सदस्य मौजूद थे।


