Chakradharpur News: चहारदीवारी निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 58 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी बनाई जाएगी। स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने गुरुवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। चहारदीवारी बनने से परिसर की सीमा तय होगी, अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगेगी और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा बेहतर होगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Chakradharpur News: चहारदीवारी निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में पहल की गई है। परिसर में 58 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। चहारदीवारी का निर्माण पूरा होने से कार्यालय परिसर की सीमा निर्धारित होगी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही परिसर में अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण रखने तथा सरकारी परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता अरुनन्दम डे, राजेश गुप्ता, टींकू प्रधान, कालिया प्रमाणिक, नज्जू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: चहारदीवारी निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास