Chakradharpur News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 40 हजार
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में एटीएम से रुपये निकालने गए हेमंत कुमार महतो का डेबिट कार्ड कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बदल लिया। इसके बाद उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से छह लेनदेन में 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच, आरोपी की पहचान और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर में एटीएम से रुपये निकालने के दौरान डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हेमंत कुमार महतो ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने और अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, 10 अक्तूबर को हेमंत कुमार महतो एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद पीड़ित के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से छह अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।
खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला।सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग : घटना के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर भी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से संबंधित एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान करने तथा ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिन्दुओं पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पायेगी।

