वर्ष 2026 में मेंस यूनियन के साथ होगा 6 पीएनएम बैठक

Jan 02, 2026 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर रेलवे मंडल प्रबंधक के आदेश पर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने 2026 में होने वाले पीएनएम बैठकों की सूची जारी की है। पहली बैठक फरवरी में होगी, इसके लिए 10 जनवरी तक एजेंडा सौंपना होगा। अन्य बैठके अप्रैल, जून, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर में आयोजित की जाएंगी।

वर्ष 2026 में मेंस यूनियन के साथ होगा 6 पीएनएम बैठक

चक्र धरपुर रेलवे मंडल प्रबंधक के आदेश पर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने रेलवे के मान्यता प्राप्त दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन चक्रधरपुर मंडल के साथ वित वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले पीएनएम बैठक की सूची जारी कर दिया है। सूची के अनुसार वर्ष 2026 की पहला पीएनएम बैठक फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए यूनियन को 10 जनवरी तक एजेंडा सौंपना होगा। दूसरा बैठक अप्रैल में होगा एवं इसके लिए 10 मार्च तक एजेंडा सौंपना होगा। तीसरा पीएनएम बैठक जून में होगा एवं इसके लिए 10 मई को एजेंडा सौंपना होगा। चौथा पांचवा और छठा पीएनएम बैठक क्रमश: अगस्त अक्टूबर और दिसंबर को आयोजित किया जाएगा जिसके लिए यूनियन को 10 जुलाई , 10 सितंबर और 10 नवंबर को एजेंडा सौंपना होगा।

गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में चक्रधरपुर रेलवे डीआरएम सभागार में आयोजित हुए 41 वां पीएनएम बैठक में डीआरएम में मान्यता प्राप्त यूनियन से प्रत्येक वर्ष कम से कम 6 पीएनएम बैठक कराने की सलाह दी थी। इसके लिए कार्मिक विभाग के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को भी पहल करने को कहा गया था जिसके फलस्वरुप कार्मिम विभाग ने वर्ष 2026 का पीएनएम बैठक की सूची जारी कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;