Chakradharpur News: कोंकवां में छऊ महोत्सव का समापन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में नकटी पंचायत के ग्राम कोंकवां में पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव सहित ग्रामीणों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। इस कार्यक्रम ने लोक कला और पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। दर्शकों ने विभिन्न दलों के अद्भुत छऊ प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

Chakradharpur News: कोंकवां में छऊ महोत्सव का समापन

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोंकवां में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं विशिष्ट अतिथियों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान लोक कला, पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और ग्रामीण एकता पर जोर दिया गया। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्री सनी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, बंदगांव प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, बंदगांव प्रखंड सचिव सुनील लगुरी, ग्राम प्रधान, आयोजन समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न दलों के छऊ कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: कोंकवां में छऊ महोत्सव का समापन