Chakradharpur News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर निकाली गई जुलूस
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। जुलूस ए मोहम्मदी में मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को बधाई दी और विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर चक्रधरपुर में धूमधाम से बुधवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। बताया जाता है कि आज ही के दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी सारे जहां में लोग जशन ए ईद मिलादुन्नबी के नाम से मानाते हैं।
जुलूस की प्रक्रिया
जुलूस ए मोहम्मदी शहर चक्रधरपुर के बांग्लाटांड़, दंदासाई, कोलसाई, अंसरनगर, मोजाहिद नगर, पुराना वार्ड नम्बर 10, लोको, चांदमारी, पोटका, देवगांव आदि क्षेत्रों से हर्षोल्लास के साथ हजारों की संख्या में धार्मिक झंडों के साथ निकाली गई। सभी जगहों की जुलूस-ए-मोहम्मदी चक्रधरपुर पवन चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस उर्दू स्कूल के प्रांगण में जमा हुई। उर्दू टाउन स्कूल प्रांगण में सभी ने मिलकर अमन-चैन की सामूहिक दुआ की। मौके पर मो. अहमद, मो. राजू, मो. हुसैन, मो. तारिक आदि उपस्थित थे। वहीं असलम चौक में खिचड़ा, पापड़हाता में लड्डू आदि का वितरण किया। इधर सुरक्षा को लेकर चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार,अंचलाधिकारी के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। सुरक्षा को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस एवं दण्डाधिकारी को तैनात किया गया था।


