संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की मनाई जयंती
चक्रधरपुर में रेलवे हाई स्कूल मैदान में बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अंबेडकर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा के डॉक्टर विजय सिंह गगराई ने सामाजिक समरसता और अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष की बात कही।
चक्रधरपुर। रेलवे हाई स्कूल मैदान चक्रधरपुर में देश के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सबसे पहले अंबेडकर जी के तस्वीर पर बारी - बारी से पुष्प अर्पित करने के साथ साथ बाबा साहब के जीवनी पर सभी ने प्रकाश डाला। वहीं रेलवे स्कूल मैदान में स्थापित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी का प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा डॉक्टर विजय सिंह गगराई ने देश के विकास को आगे बढ़ाने और देश की अखंडता को बचाते हुए सामाजिक समरसता को बनाये रखने का संकल्प भी लिया।
मौके पर संबोधित करते हुए कहा की अस्पृश्यता और जातिवाद के खिलाफ अहिंसात्मक संघर्ष के प्रणेता बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा और जन-जागरण के माध्यम से सामाजिक सोच एवं वंचितों के जीवन स्तर में से क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की प्ररेणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलना की बात कही। इस मौके पर अनूप दुबे, तीरथ जामुदा, सोनी विश्वकर्मा, राम प्रकाश दास,बंटी मिश्रा, श्रवण खटीक, जे पी शेखर,पप्पू राज, राम बाबू, राजेंद्र यादव, कुशल गगराई सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


