Chakradharpur News: पांच मोड़ राधा गोविंद मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, देर रात हुआ श्रीकृष्ण जन्म

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में रेलवे क्षेत्र स्थित राधा गोविंद मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार किया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। अगले दिन नंदोत्सव मनाया जाएगा।

पांच मोड़ राधा गोविंद मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, देर रात हुआ श्रीकृष्ण जन्म
पांच मोड़ राधा गोविंद मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, देर रात हुआ श्रीकृष्ण जन्म

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र स्थित पांच मोड़ राधा गोविंद मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शुक्रवार देर शाम मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद संध्या आरती और तुलसी आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने देर रात तक राधा-गोविंद और वृंदावन से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। देर रात विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया गया।इस अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया एवं उनकी पत्नी डॉ. निक्की हुरिया तथा नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

शनिवार को मंदिर में नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा और इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन में मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष श्रीकांत मजूमदार, सचिव संजय पाठक, कोषाध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी, प्रवीर बनर्जी, पुजारी संजीव रथ, अचिंत मंडल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: पांच मोड़ राधा गोविंद मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, देर रात हुआ श्रीकृष्ण जन्म