पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की135 वीं जयंती मनाई गई
चक्रधरपुर में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य और अन्य सदस्यों ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंबेडकर जी को समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और संविधान निर्माता के रूप में याद किया गया।
चक्रधरपुर। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,इंग्लिश मीडियम, पंप रोड, शत्रुघ्न नगर, चक्रधरपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान, शांति देवी, जयश्री दास, मीना कुमारी एवं सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी ने संयुक्त रुप से भारत माता एवं डॉ भीमराव की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने सबसे पहले सभी को बाबा साहेब भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी।अपने उद्धवोधन में कहा की डॉ अंबेडकर जी एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, राजनीतिक एवं कानूनविद थे।
बाबा साहेब का परिवार महार जाति (दलित ) से संबंध रखते थे, जिसे अछूत माना जाता था। उनके पूर्वज लम्बे समय समय तक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना में कार्यरत थे। बाबा साहेब दुनिया के पहले और एकमात्र सत्याग्रही थे, जिन्होंने पीने के पानी के लिए सत्याग्रह किया था।उन्होंने ही अपने राष्ट्र का संविधान की रचना में अहम अमूल्य योगदान दिया। सौभिक घटक, शांति देवी, स्वास्तिक सोय एवं भारती कुमारी ने भी डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक बताए। कार्यक्रम का संचालन मीना कुमारी ने की इसे सफल बनाने में सौभिक घटक, जय श्री दास,स्वास्तिक सोय, शांति देवी, मीना कुमारी,भारती कुमारी,सुलेखा टुडू,चांदनी जोंको, जयंती दास आदि का
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


