बंदगांव के मुरुम्बूरा मनाई गई जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती
बंदगांव के मुरुम्बूरा गांव में ग्राम विकास एवं सुरक्षा समिति ने समाजसेवी श्याम मुंडरी की अध्यक्षता में जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती मनाई। जयपाल सिंह मunda, जो आदिवासियों के महान नेता और ओलंपिक हॉकी चैंपियन थे, का जन्म 3 जनवरी 1903 को हुआ था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

बंदगांव।पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती बंदगांव प्रखंड के मुरुम्बूरा गांव में शनिवार को ग्राम विकास एवं सुरक्षा समिति द्वारा समाजसेवी श्याम मुंडरी की अध्यक्षता में जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती मनाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर रवि मुंडरी ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों के महान नेता, ओलंपिक हॉकी चैंपियन और भारतीय संविधान सभा के प्रमुख सदस्य थे। आदिवासी समाज उन्हें मरांग गोमके (महान नेता) के नाम से याद करता है। जबकि बबलू मुंडरी ने कहा जयपाल सिंह मुंडा का जन्म 3 जनवरी 1903 को बंगाल प्रेसिडेंसी (वर्तमान झारखण्ड राज्य के खूंटी जिला) टकरा पाहनटोली गांव में मुंडा आदिवासी परिवार में हुआ था।
उनका मूल नाम प्रमोद पाहन था, जो बाद में जयपाल सिंह मुंडा हो गया। उन्होंने सेंट पॉल स्कूल रांची प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय पढ़ने गये थे, जहां उन्होंने अर्थशास्त्र में एमए किया। वे कई भाषाओं अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, इतालवी, हिंदी, नागपुरी, मुंडारी में निपुण थे। वहीं पंडा मुंडरी और नीलिमा मुंडरी ने बताया हॉकी खेल में ओलंपिक 1928 जीते थे, जयपाल सिंह मुंडा एक असाधारण हॉकी खिलाड़ी थे। ऑक्सफोर्ड में उन्हें ऑक्सफोर्ड ब्लू का सम्मान मिला। उन्होंने आईसीएस परीक्षा पास की, लेकिन 1928 अम्स्टरडम ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी चुनी। उनकी कप्तानी में भारत ने पहला ओलंपिक गोल्ड जीता। यह ओलंपिक इतिहास का एकमात्र टूर्नामेंट था जहां गोल्ड विजेता टीम ने एक भी गोल नहीं खाया। ओलंपिक के बाद उन्होंने आईसीएस छोड़ दी और हॉकी को बढ़ावा दिया। बाद में बंगाल हॉकी एसोसिएशन के सचिव बने। मौके पर संजय मुंडरी, बच्चो मुंडरी, माटू मुंडरी, बुधवा मुंडरी, लादू मुंडरी, चाँद मुंडरी, सुनीता मुंडरी, बिरंग मुंडरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



