ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरकार्डधारियों को अबतक मार्च माह का नहीं मिला राशन

कार्डधारियों को अबतक मार्च माह का नहीं मिला राशन

सोनुवा व गुदड़ी प्रखंड के राशन कार्डधारियों को अबतक मार्च माह का राशन नहीं मिला। इस कराण गरीब उनके घरों में अनाज का संकट गहरा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर गरीब मजदूरों को करीब एक सप्ताह से मजदूरी...

कार्डधारियों को अबतक मार्च माह का नहीं मिला राशन
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 26 Mar 2020 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

सोनुवा व गुदड़ी प्रखंड के राशन कार्डधारियों को अबतक मार्च माह का राशन नहीं मिला। इस कराण गरीब उनके घरों में अनाज का संकट गहरा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर गरीब मजदूरों को करीब एक सप्ताह से मजदूरी मिलना बंद हो गया। इस कारण वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं।

सबसे ज्यादा दिक्कत सुदूरवर्ती इलाके में स्थित गुदड़ी प्रखंड की है। यहां के लोगों को राशन नहीं मिलने से लोग चावल के लिए सोनुवा व गोईलकेरा में स्थित बाजार के दुकानों का चक्कर काटते नजर आ रहे हैं। गुदड़ी में करीब 30 डीलरों को मार्च माह का राशन नहीं मिला। इस कारण उन्होंने राशन कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण नहीं किया। गुदड़ी के कार्डधारियों ने राशन डीलरों पर कालाबाजारी करने का आरोप लगा रहे हैं। गुदड़ी प्रखंड राशन डीलर संघ के अध्यक्ष दुनू लोमगा ने बताया कि गुदड़ी के ग्रामीण उनके उपर तरह-तरह का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कोरोना को लेकर स्थिति को लेकर उत्पन्न हुई स्थिति के कारण लोग परेशान हैं। लेकिन, इस सब के बीच जिला प्रशासन ठेकेदार की गलती का नतीजा का रोना रो रहा है।

ठेकेदार ने नहीं उठाया चावल : बीडीओ

सोनुवा व गुदड़ी प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह बीडीओ समीर कच्छप ने बताया कि यह सिर्फ दो प्रखंड का मामला नहीं। बल्कि, पूरे जिले में किसी को भी मार्च माह का राशन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जिला के राशन उठाव करने वाला परिवहन ठेकेदार ने तय समय अनुसार 15 मार्च से पहले राशन का उठाव नहीं किया। इस कारण जिले में मार्च माह का अनाज लैप्स कर गया। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी है। उन्होंने समस्या का समाधान जल्द होने की उम्मीद जतायी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें