अनियंत्रित कार पुलिया के नीचे गिरी, दंपती घायल

Apr 08, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर में एनएच-75 के पास सोमवार रात एक अनियंत्रित कार पुलिया के नीचे गिर गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला को हल्की चोट आई। दोनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और कार को जब्त कर लिया।

अनियंत्रित कार पुलिया के नीचे गिरी, दंपती घायल

चक्रधरपुर। एनएच-75 ई चक्रधरपुर के आसनतलिया गांव के पास सोमवार की रात्रि पुलिया के नीचे अनियंत्रित कार गिर गई। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पोटका स्थित लाल गिरजा घर के फादर कुंदन मालूवा पत्नी के साथ रांची से चक्रधरपुर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला। उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। वहीं उनकी पत्नी को हल्की चोट लगने के कारण सुरक्षित बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।