फाइट फॉर कैंसर विद अवेयरनेस, नॉट फियर” थीम पर बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में कैंसर जागरूकता शिविर एवं ओपीडी का आयोजन
चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में 'फाइट फॉर कैंसर विद अवेयरनेस, नॉट फियर' थीम के तहत कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. रवि शंकर ने कैंसर के लक्षणों, जांच और उपचार के महत्व पर चर्चा की। शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में मंगलवार को “फाइट फॉर कैंसर विद अवेयरनेस, नॉट फियर” थीम के तहत कैंसर जागरूकता शिविर एवं ओपीडी का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन राउरकेला स्थित अपोलो अस्पताल के सहयोग से किया गया, जिसमें अपोलो अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रवि शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान उन्होंने रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को कैंसर से संबंधित कई अहम जानकारियां विस्तृत रूप से साझा किया। वहीं कैंसर से जुड़े परामर्श दिया।
शिविर एवं ओपीडी में कैंसर से बचाव, समय पर जांच और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. रवि शंकर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि इसमें जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और सतर्कता अपनाकर कैंसर से बचाव संभव है। साथ ही, कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान पर विशेष जोर दिया गया, ताकि बीमारी का पता शुरुआती अवस्था में ही लगाया जा सके। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के रेल कर्मचारियों और उनके परिवारजनों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना और सही समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। सीएमएस डॉ.संजीव कुमार ने बताया कि समय रहते जांच और उचित इलाज से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा तंबाकू और नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा ओपीडी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। जिससे मरीजों को सीधे विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिला। रेलवे अस्पताल में आयोजित इस कैंसर जागरूकता शिविर को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। उपस्थित लोगों ने इसे स्वास्थ्य के प्रति एक सराहनीय और महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर रेलवे अस्पताल के सभी डॉक्टर, नर्स एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


