चक्रधरपुर : पांच साल बाद अनुमंडल अस्पताल में हुआ सिजेरियन

Feb 24, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को पांच साल बाद महिला का सिजेरियन किया गया। कोविड के कारण सिजेरियन बंद हो गया था, लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह सिजेरियन डॉ. प्रणिता बांका और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक किया।

चक्रधरपुर : पांच साल बाद अनुमंडल अस्पताल में हुआ सिजेरियन

चक्रधरपुर। अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को पांच साल बाद महिला का सिजेरियन किया गया। सिजेरियन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बताते चलें कि कोविड के समय से अनुमंडल अस्पताल में सिजेरियन बंद हो गया था। लेकिन पांच साल बाद फिर से सिजेरियन शुरू हुआ। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने बताया कि चुनिंदा मरीज (इक्विटी सिजेरियन) का केश फिर से चालू किया गया है। सिजेरियन डॉ. प्रणिता बांका, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. साइना प्रिया तिर्की, निसचेतक तथा अनुमंडल अस्पताल के कर्मचारियों के सहयोग से सुरक्षित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।