Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsBus Collision in Manoharpur 3 Injured in Odisha Car Accident
बस व कार की टक्कर, बच्ची समेत दो महिला घायल

बस व कार की टक्कर, बच्ची समेत दो महिला घायल

संक्षेप:

रविवार को मनोहरपुर थाना के मेदासाई गांव में एक सुरक्षा बल की बस ने राउरकेला जा रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हुए। बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Nov 10, 2025 06:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

मनोहरपुर, संवाददाता। रविवार की शाम मनोहरपुर थाना के मेदासाई गांव में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के पास सुरक्षा बल की बस ने ओड़िशा के बालेश्वर से राउरकेला जा रही एक कार ( जेएच - 01 ई जे / 6164 ) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार शांति लता भुइयां ( 45 ), अनीता भुइयां ( 23 ) और शिवानी भुइयां ( 5 ) को चोट लगी है। घटना के बाद सुरक्षा बल के बस का चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर शांति लता ने बताया कि वे लोग अपनी कार से बालेश्वर से राउरकेला जा रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान मेदासाई गांव के पास जराइकेला की ओर से आ रही सुरक्षा बलों की तेज रफ्तार मुस्कान नामक बस ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस घटना में इन लोगों को चोटें आईं ही। साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि कार चालक उनका बेटा विवेक भुइयां घटना के बाद दौड़कर बस को रोकवाने का प्रयास किया। लेकिन बस चालक ने मानवता को दरकिनार करते हुए बस नहीं रोकी। उसके बाद वह किसी से लिफ्ट लेकर बस का पीछा भी किया। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच जरूरी कार्रवाई में जुट गई है।