पीडीएस दुकानदारों को समय पर राशन वितरण का बीएसओ ने दिया निर्देश

Feb 14, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में बीएसओ अंकित साहू ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की। उन्होंने राशन वितरण में समयबद्धता पर जोर दिया और कहा कि किसी कार्डधारी को बिना राशन लौटने नहीं दिया जाएगा। सभी दुकानदारों को नियम और ई-केवाईसी के बारे में जानकारी दी गई और 17 फरवरी को प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

पीडीएस दुकानदारों को समय पर राशन वितरण का बीएसओ ने दिया निर्देश

चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीएसओ अंकित साहू ने चक्रधरपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी दुकानदारों को समय से कार्डधारियों के बीच राशन वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्डधारी को बगैर राशन दिए न लौटाएं। बैठक के दौरान उन्होंने राशन वितरण की स्थिति, ई-केवाईसी, समय पर गोदाम से राशन उठाव करने के लिए पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिया। साथ ही नियम व शर्त, ई-पॉश मशीन की जानकारी, शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया, जन वितरण दुकानदारों की ओर से रखी गई। बीएसओ ने चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की जानकारी ली।

कहा कि राशन वितरण में किसी तरह की लापरवाही न बरतें ऐसा करने पर संबंधित राशन दुकानदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 17 फरवरी को सभी पीडीएस दुकानदारों का एक दिवसीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से दिया जाना है। इस प्रशिक्षण में सभी पीडीएस दुकानदार उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सहायक गोदाम प्रबंधक सोमा पूर्ति समेत जनवितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;