साले ने जीजा पर किया हमला, जीजा के बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या
हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के सानमृगिलेंडी गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। साले
हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के सानमृगिलेंडी गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। साले ने जीजा पर हमला कर दिया, जबकि जीजा के बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सानमृगिलेंडी गांव के हेंब्रमहातू टोला निवासी 20 वर्षीय शत्रुघ्न हेंब्रम का अपनी पत्नी के साथ 8 फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी ने इसकी शिकायत अपने भाई से की। इसके बाद जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के उल्लिहातु निवासी सुरेश सिंकू धारदार हथियार के साथ अपनी बहन के घर पहुंचा। उस समय घर में कोई नहीं था, जिसके बाद वह अपनी बहन को साथ लेकर वापस चला आया।
बताया जाता है कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे शत्रुघ्न हेंब्रम अपने चाचा के पुत्र (बड़े भाई) जोगना हेंब्रम के साथ मामला सुलझाने के लिए ससुराल उल्लिहातु आया था। ससुराल पहुंचते ही सुरेश सिंकू गुस्से में आगबबूला हो गया और जोगना हेंब्रम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में जोगना हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे शत्रुघ्न हेंब्रम के साथ भी मारपीट की गई। हाथापाई के दौरान आरोपी ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया आरोपी ने अपने दांत से शत्रुघ्न हेंब्रम को जगह जगह प्रहार किया और शत्रुघ्न हेंब्रम के होठ से निचले हिस्से को बेरहमी से काट कर हटा दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना गुरुवार देर रात करीब 3 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक जोगना हेंब्रम के शव को कब्जे में ले लिया वही घायल शत्रुघ्न हेंब्रम को इलाज के लिए जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



