पुलिया से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
चक्रधरपुर के रूपा ईंट भट्ठा के पास पुलिया गिरने से सुरबुड़ा गांव के कानू राम गुंदुवां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है। कानू राम ने बताया कि वह पुलिया के...
Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरThu, 26 Dec 2024 02:17 AM

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-झरझरा मुख्य मार्ग के रूपा ईंट भट्ठा के पास स्थित पुलिया ने गिरकर सुरबुड़ा गांव निवासी कानू राम गुंदुवां गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उसके सर में गंभीर चोट आई है। इस संबंध में घायल कानू राम गुंदुवां ने बताया कि वह रूपा ईंट भट्ठा से काम कर वह पुलिया के पास बैठा था तभी वह अचानक से गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।