Chakradharpur News: एसडीओ ने बीएलओ को किया सम्मानित
Chakradharpur News: चक्रधरपुर के पोड़ाहाट में शनिवार को एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने बीएलओ को सम्मानित किया। बीएलओ सुलोचना देवी, रामेश्वर साह गोंड और शेखर उरांव को उनकी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में 100 प्रतिशत सफलता से ईएफ वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा करने के लिए शॉल और मोमेंटो प्रदान किए गए।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पोड़ाहाट एसडीओ सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी द्वारा शनिवार को बंदगांव प्रखंड कार्यालय में समय सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। सुदूरवर्ती घाटी उपर की बीएलओ सुलोचना देवी, वॉलंटियर रामेश्वर साह गोंड तथा बीएलओ सुपरवाइजर शेखर उरांव को सम्मानित किया। इन्होंने समन्वित, समर्पित एवं अथक प्रयासों से ईएफ वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत सफलता के साथ संपन्न किया गया। मौके पर एसडीओ ने सभी को शॉल और मोमेंटो प्रदान किया। साथ ही उनकी सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य का शत-प्रतिशत निष्पादन निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता का परिचायक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


