शहादत दिवस पर 92 यूनिट रक्त संग्रह

Apr 05, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर में रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर टोटेमिक कुड़मी समाज ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उद्घाटन किया और लोगों से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में 92 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। महतो टोला का नामकरण भी किया गया।

 शहादत दिवस पर 92 यूनिट रक्त संग्रह

चक्रधरपुर,संवाददाता। चुहाड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर रविवार को दंदासाई शिव मंदिर परिसर में टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर की ओर से वार्षिक रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 92 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। दो महिलाओं ने भी रक्तदान किया। मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद नुरुद्दीन, पार्षद संजय पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक खिरोद महतो, बलराज हिन्दवार, पूर्व पार्षद पुरुल हक, दिलीप कुमार महतो, राजेश गुप्ता, गणेश्वर महतो, करण महतो, गोविंद महतो, नागेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, रोमित कटियार, कार्तिक महतो, अजय महतो, धीरज महतो समेत समाज के लोग उपस्थित थे।महतो

टोला नामकरण का अध्यक्ष ने किया उद्घाटन : शिविर के दौरान चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-19, महतो बस्ती का नामकरण महतो टोला के रूप में किया गया। जिसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने महतो टोला के नामकरण बोर्ड का विधिवत उद्घाटन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।