सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आज

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल में सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सदर अस्पताल चाईबासा के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए है। हर महीने की 24 तारीख को यह शिविर आयोजित किया जाएगा ताकि मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।

सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आज

चक्रधरपुर। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी चक्रधरपुर बीडीओ कांचन मुखर्जी ने दिया। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल चाईबासा के ब्लड बैंक में प्रतिदिन रक्त की उपलब्धता बनाये रखने को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्त की कमी के कारण जमशेदपुर और रांची से ब्लड लाकर मरीजों को दिया जा रहा है। इसलिए डीसी के निर्देश पर प्रत्येक महीने की 24 तारीख को चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जिससे मरीजों को समय पर रक्त मिल सके और जिला में ब्लड की कमी को दूर किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।