सुमिता होता फाउंडेशन की रक्तदान शिविर 18 को
बंदगांव के कराईकला पंचायत भवन में 18 अप्रैल को सुमिता होता फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सदानंद होता ने बताया कि फाउंडेशन मानव सेवा के लिए लगातार प्रयासरत है और हर दुर्घटना में इसकी अहम भूमिका रहती है। बैठक में युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

बंदगांव,संवाददाता। कराईकला पंचायत भवन में सुमिता होता फाउंडेशन की ओर से 18 अप्रैल को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उपर्युक्त बातें कराईकेला में रविवार को सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने कही। उन्होंने कहा कि जिला में मानव सेवा के लिए सुमिता होता फाउण्डेशन लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहा है। हर दुर्घटना के बाद इलाज कराने में सुमिता होता फाउण्डेशन की अहम भूमिका है। मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि क्षेत्र में सुमिता होता फाउण्डेशन की सेवा हर गांव में पहुंचायी जा रही है। बैठक में गांव के युवाओं को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गगराई, मुखिया कुश पूर्ति, पूर्व मुखिया दुम्बी सुरीन, समाजसेवी समीर पूर्ति, सुरेश चन्द्र पूर्ति, ग्राम मुंडा साधु चरण बोदरा समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


