Chakradharpur News: अनुमंडल अस्पताल में 64 यूनिट रक्त संग्रह

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: डीसी के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत शनिवार को अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 64 यूनिट रक्त संग्

Chakradharpur News: अनुमंडल अस्पताल में 64 यूनिट रक्त संग्रह

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। उपायुक्त के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत शनिवार को अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 64 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर जेजे मुण्डू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र, कॉफी मग एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में जन वितरण प्रणाली के डीलरों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: अनुमंडल अस्पताल में 64 यूनिट रक्त संग्रह