बढ़ती ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
मनोहरपुर। बढती ठंड को देखते हुए प्रखंड के नव निर्माण समिति की ओर से गरीब असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया...
मनोहरपुर। बढती ठंड को देखते हुए प्रखंड के नव निर्माण समिति की ओर से गरीब असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष रतन तोपनो के हाथों गुलापी महतो, बिनोती नायक, गुरुवारी समद, लंगड़ी कंड़ायाबुरू, लुद्री किस्पोट्टा, बिरसी किस्पोट्टा, धुनवा महतो, सोहराय महतो, कंदरू बांदा आदि को कंबल वितरण किया गया। समिति के सचिव अमरेश कुमार सिंहदेव ने कहा की नव निर्माण समिति की और से प्रत्येक साल की भांति इस साल भी गरीब असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। मौके पर समिति के सह सचिव सुदाम महतो, उपाध्यक्ष गोविंद महतो, कोषाध्यक्ष रमेश महतो, कार्यकारिणी सदस्य विकास महतो, सौरभ महतो, आलोक महतो आदि मौजूद थे।
