ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरभाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा हुए सम्मानित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा हुए सम्मानित

चक्रधरपुर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराने समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कराने को लेकर शनिवार को मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद लक्ष्मण...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  लक्ष्मण गिलुवा हुए सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 29 Jul 2018 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराने समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कराने को लेकर शनिवार को मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा को शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सूर्य नारायण राय, कृष्ण मोहन प्रसाद, पवन शंकर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। सांसद लक्ष्मण गिलुवा के प्रयास से ही चक्रधरपुर का सपना ओवरब्रिज पूर्ण हो सका। अब लोग ओवरब्रिज से आराम से आना-जाना कर रहे है। साथ ही लोगों को जाम से मुक्ति मिल गई है। ओवरब्रिज नहीं बनने से खासकर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों, मरीजों एवं स्कूल जाने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कई सालों तक संघर्ष किया। उन्हीं का संघर्ष का नजीता है कि आज चक्रधरपुर में रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया। मौके पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, विद्यालय के डायरेक्टर प्रवीर प्रमाणिक, प्राचार्य माधुरी प्रमाणिक, सदानंद होता, भवानी मंडल, प्रीति कुमारी, श्रीकांत मजूमदार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें