भाजपा ने बैठक कर प्रशिक्षण शिविर पर की चर्चा

Apr 04, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

भाजपा ने बैठक कर प्रशिक्षण शिविर पर की चर्चा भारतीय जनता पार्टी मनोहरपुर मंडल के अध्यक्ष बहनु तिर्की की अध्यक्षता में संत नरसिंह धर्मशाला में एक

भाजपा ने बैठक कर प्रशिक्षण शिविर पर की चर्चा

मनोहरपुर। भाजपा मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की की अध्यक्षता में संत नरसिंह धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यो को दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के विषय में जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4- 5 अप्रैल को होगा। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण होगा। इसके लिए 100 रुपये के शुल्क का भुगतान सरल एप के माध्यम से करना होगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के प्रचार प्रसार की भी जिम्मेदारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण शिविर में अपने क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को भी साथ लाने का अनुरोध किया गया।बैठक

में राजकुमार लोहार, सीमा मुंडारी, अमित डागा, स्वरूप पति, संजय सिंह, प्रदीप कुमार मिश्रा, अजय प्रजापति, हेमंत सांडिल, अवधेश भगत के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।