गुदड़ी के देवां में बिरसाईत समाज का तीन दिवसीय 38वां भगवान धर्म दिवस का समापन

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

गुदड़ी के देवां गांव में बिरसाईत समाज का 38वां तीन दिवसीय धर्म दिवस का समापन हुआ। धर्म दादा सुखराम मुंडा ने नशा, अंधविश्वास और सामाजिक कुरुतियों से दूर रहने की अपील की। बिरसा आबा की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए।

गुदड़ी के देवां में बिरसाईत समाज का तीन दिवसीय 38वां भगवान धर्म दिवस का समापन

सोनुवा। गुदड़ी के देवां गांव में सोमवार सुबह बिरसाईत समाज का 38वां तीन दिवसीय धर्म दिवस का समापन हो गया। कार्यक्रम में धर्म दादा सुखराम मुंडा ने क्षेत्र के सभी लोगों बिरसाईत समाज के जैसे नशापन, अंधविश्वास, सामाजिक कुरुतियों से दूर रहने की अपील की। धर्म दादा सुखराम मुंडा ने कहा कि बिरसा आबा अहिंसा, प्रेम, सद्भाव का संदेश देते थे। जिसने बनाये गये पथ पर चल कर हमें समाज को सशक्त व शांतिप्रिय बनाना है। मौके पर धर्म संचालक बिरसा मुंडा ने बिरसा आबा की जीवनी पर प्रकाश डाला। तीन दिनों तक बिरसाईत समाज की धर्म चर्चा के साथ उनके गीत गाये गये।

धर्म दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में गुदड़ी के अलावा बंदगांव, खूंटी क्षेत्र से भी काफी संख्या में बिरसाईत समाज के लोग शामिल हुए। धर्म दिवस का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ था। पहले दिन सिंहभूम के सांसद जोबा माझी ने बिरसा आबा के प्रतिमा का अनावरण किया था। मौके राजेंद्र मुंडा, कार्यक्रम में धर्म संचालक बिरसा मुंडा, बुधु मुंडा, कैरी मुंडाइन, सोमवारी मुंडाइन, मंगरा आबा समेत काफी संख्या में बिरसाईत समाज के लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।