Chakradharpur News: भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा आज
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Chakradharpur News: भगेरिया परिवार द्वारा 13 से 19 सितंबर तक गायत्री कुंज में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। कथा वाचन हिमांशु जी महाराज द्वारा अपराह्न तीन बजे किया जाएगा। 13 सितंबर की सुबह ठाकुरवाड़ी से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए गायत्री कुंज पहुंचेगी।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। भगेरिया परिवार द्वारा आगामी 13 से 19 सितंबर तक गायत्री कुंज में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। इसमें हिमांशु जी महाराज द्वारा अपराह्न तीन बजे से कथा वाचन किया जायेगा। कथा को लेकर आगामी 13 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे चक्रधरपुर के ठाकुरवाड़ी से एक कलश यात्रा निकाली जायेगी जो बाटा रोड, पवन चौक, थाना रोड होते हुये गायत्री कुंज पहुंचेगी। जहां कलश विधि विधान के साथ स्थापित किया जायेगा और अपराह्न में तीन बजे से हिमांशु जी महाराज के द्वारा कथा वाचन किया जायेगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

