गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर सब्जी की बेहतर उपज करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर बीडीओ सुनील वर्मा ने किसानों को सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बेहतर ढंग से खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने खेत को खाली नहीं छोड़े। खरीफ फसल के बाद किसान रबी व सब्जी खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। मौके पर बीडीओ ने बेहतर उपज करने वाले किसान रामाय बरजो, सावित्री बोदरा, रेवा चाम्पिया, सिम्बली बुढ़ को प्रथम पुरस्कार के रूप में कृषि उपकरण प्रदान किये। इस दौरान अन्य किसानों को भी पुरस्कृत किया गया। मनरेगा, आवास, पेयजल, पेंशन को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से आवेदन लिया गया। स्वास्थ्य शिविर में करीब दो सौ ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक मिथुन नायक, संजीव सोय, वार्डेन आशामनी कुजूर आदि उपस्थित थे।
अगली स्टोरी