ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरप्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ

प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ

भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। मंगलवार को गोइलकेरा के प्रखंड कार्यालय में...

प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 01 Nov 2023 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गोईलकेरा । भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। मंगलवार को गोइलकेरा के प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय एकता, अंखडता और सुरक्षा की भावना के लिए शपथ दिलाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई। मौके पर मुखिया गणेश बोदरा, रानी कुई, पंसस बानी सिन्हा, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी लल्लू प्रधान हेम्ब्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत काफी संख्या में प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े