Chakradharpur News: राउरकेला स्टेशन पर दो माह से खड़ा बैटरी वाहन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध बैटरी चालित वाहन पिछले दो महीनों से खड़ा है। उद्भव संस्था के सचिव ने डीआरएम को मांगपत्र सौंपा है, जिसमें इस वाहन के संचालन की मांग की गई है, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को सहायता मिल सके।

Chakradharpur News: राउरकेला स्टेशन पर दो माह से खड़ा बैटरी वाहन

Chakradharpur News: राउरकेला। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया गया बैटरी चालित वाहन पिछले दो माह से खड़ा है। इसके संचालन की मांग को लेकर उद्भव संस्था के सचिव वेद प्रकाश तिवारी ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम को एक मांगपत्र सौंपा है। मांगपत्र में कहा कि गया है कि केएआई ग्रुप ने श्री गोविंद ट्रस्ट के सहयोग से अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के माध्यम से यह बैटरी चालित वाहन उपलब्ध कराया है। इसका उद्देश्य बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग और अधिक दूरी तक चलने में असमर्थ यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आवागमन में सहायता देना है।

लेकिन लंबे समय से वाहन के उपयोग में नहीं आने से यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बैटरी वाहन की संचालन तुरंत शुरु कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को इसका लाभ मिल सकें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: राउरकेला स्टेशन पर दो माह से खड़ा बैटरी वाहन