ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरमानव तस्करी रोकने को चक्रधरपुर में निकाली जागरूकता रैली

मानव तस्करी रोकने को चक्रधरपुर में निकाली जागरूकता रैली

विश्व मानव तस्करी उन्मूलन दिवस पर चक्रधरपुर की विभिन्न पंचायत के गांव में जागरुकता रैली निकालकर व नुक्कड़ नाटक के जरिये मानव तस्करी रोकने को लेकर...

मानव तस्करी रोकने को चक्रधरपुर में निकाली जागरूकता रैली
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 01 Aug 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व मानव तस्करी उन्मूलन दिवस पर चक्रधरपुर की विभिन्न पंचायत के गांव में जागरुकता रैली निकालकर व नुक्कड़ नाटक के जरिये मानव तस्करी रोकने को लेकर ग्रामीणों को जागरुक किया गया। इस दौरान सेव द चिल्ड्रेन संस्था के जिला पदाधिकारी मो. इस्लाम के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किये गये। जहां ग्रामीणों को बताया कि किसी के लालच में आकर अपने बच्चों को काम के लिए दूसरे जगह न भेजे। गांव में अगर कोई दलाल किस्म का व्यक्ति आता है तो इसकी जानकारी चाईल्ड लाईन नम्बर 1098 पर दें। साथ ही गांव के पंचायत प्रतिनिधियों, प्रखंड कार्यालय व स्थानीय थाना में इसकी जानकारी ग्रामीण दे सकते हैं। बताया गया कि रोजगार के नाम पर बच्चों को बेच दिया जाता है जहां उनके शरीर के कीमती अंगों को निकालकर बेचा जाता है। साथ ही लड़कियों को देह व्यापार जैसे घिनौने काम में लगा दिया जाता है। इसलिए ग्रामीणों को इससे बचने की आवश्यकता है। इस दौरान गांवों में सेव द चिल्ड्रेन के पंचायत कैडर व ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक व पोस्टर साटकर लोगों को मानव तस्करी रोकने संबंधित संदेश दिये गये। इस अवसर पर चक्रधरपुर की हथिया,गोपीनाथपुर,यादवडीह, हिजिया, जरकी शिमलावाद, महुलपानी, गुईगांव, जंतालबेड़ा, फुलकानी, ऊंचीबीता व अन्य गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें