Chakradharpur News: सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: 13--डुमरडीहा में ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध व नशे के खिलाफ किया जागरूककराईकेला थाना अंतर्गत डुमरडीहा ग्राम में कराईकेला थाना पुलिस द्वारा ग

Chakradharpur News: सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला थाना अंतर्गत डुमरडीहा ग्राम में कराईकेला थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने का भी सख्त निर्देश दिया गया। कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें और तेज गति से वाहन चलाने से बचें। साइबर अपराध को लेकर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को सावधान करते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन, मैसेज या लिंक पर भरोसा नहीं करें।

बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। युवा वर्ग नशे से दूर रहें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। उन्होंने ग्रामीणों से स्पष्ट रूप से कहा कि अफीम की खेती नहीं करें। पुलिस और ग्रामीणों के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र को अपराध एवं नशामुक्त बनाने में सफलता मिल सकती है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक