Awareness Campaign on Drug Addiction and Road Safety Through Street Play in Rajnagar गोविंदपुर और बनकटी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दिया नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश , Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsAwareness Campaign on Drug Addiction and Road Safety Through Street Play in Rajnagar

गोविंदपुर और बनकटी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दिया नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश

राजनगर, संवादाता सरायकेला खरसावां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देशानुसार आज लोक कला

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरSat, 11 Oct 2025 02:32 PM
share Share
Follow Us on
गोविंदपुर और बनकटी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दिया नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश

राजनगर, संवादाता सरायकेला खरसावां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देशानुसार आज लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के गोविंदपुर गाँव एवं बनकटी गाँव में नशा मुक्ति तथा सड़क सुरक्षा पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। साथ ही नशा मुक्ति और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। नशा और सड़क सुरक्षा पर नाटक का मंचन कर आमजनों को जागरूक किया गया। इस दौरान कलाकारों ने जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया कि किस तरह नशा नाश का एकमात्र माध्यम है।

आज अधिकांश बीमारियों का कारण तरह-तरह की नशाएं हैं। लोग सिगरेट, शराब, गांजा, अफीम जैसे नशा पान कर हृदय, पेट की तरह-तरह की बीमारियों के साथ कैंसर को भी आमंत्रित करते हैं। कलाकारों ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का हमेशा पालन करने का अनुरोध किया। प्रतिदिन हो रही सड़क सुरक्षा का प्रमुख कारण नशापन एवं लापरवाही को बताते हुए बताया गया कि सिर्फ झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन 10 लोगों की औसतन मौत होती है। कलाकारों ने नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वहीं जीवन में मोबाइल फोन का दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।