स्वच्छता में चक्रधरपुर राज्य में आठवें नंबर पर
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहर में पूरे भारत में चक्रधरपुर को 75 वां जबकि राज्य में आठवां स्थान मिला है। यह जानकारी सोमवार को नगर पर्षद कार्यालय में नप के कार्यपालक पदाधिकारी...
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहर में पूरे भारत में चक्रधरपुर को 75 वां जबकि राज्य में आठवां स्थान मिला है। यह जानकारी सोमवार को नगर पर्षद कार्यालय में नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि शहर को बेहतर रैंक हासिल हो इसके लिये साफ-सफाई के लिए तरह-तरह के कार्य किये जा रहे हैं। इसमें डोर टू डोर कचरा उठाव, जगह-जगह डस्टबिन लगाये गये हैं। उन्होंने शहर के लोगों से साफ-सफाई रखने की भी बात कही। नप अध्यक्ष कृष्णदेव साह ने कहा कि शहर के लोग ज्यादा से ज्यादा डस्टबिन का प्रयोग करें, जिससे कि हमारा शहर बेहतर स्थान पा सके। मौके पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर विपिन विमल टोप्पो सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।