बीरमित्रपुर नगरपालिका के असिस्टेंट इंजीनियर घूस लेते गिरफ्तार

Sep 12, 2017 07:34 pm ISTहिन्दुस्तान टीम चक्रधरपुर
share

सुंदरगढ़ जिला की बीरमित्रापुर नगरपालिका के असिस्टेंट इंजीनियर चक्रधर भुइंया को राउरकेला विजिलेंस टीम ने मंगलवार को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उन्हें 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...

बीरमित्रपुर नगरपालिका के असिस्टेंट इंजीनियर घूस लेते गिरफ्तार
सुंदरगढ़ जिला की बीरमित्रापुर नगरपालिका के असिस्टेंट इंजीनियर चक्रधर भुइंया को राउरकेला विजिलेंस टीम ने मंगलवार को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उन्हें 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।15 हजार रुपये मांग रहे थे घूस : सूचना के मुताबिक बीरमित्रापुर नगरपालिका में किसी काम को लेकर योगेश्वर शर्मा ने पैसे जमा किए थे। उस पैसे को वापस लेने के लिए असिस्टेंट इंजीनियर ने घूस के रूप में 15 हजार रुपये की मांग की थी। विजिलेंस से की गयी थी शिकायत : घूस मांगे जाने पर योगेश्वर शर्मा ने इसकी शिकायत राउरकेला विजिलेंस टीम को कर दी। मंगलवार को विजिलेंस टीम ने बीरमित्रापुर नगरपालिका में चक्रधर भुइयां को शर्मा से 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम चक्रधर भुइयां से अपने कार्यालय में पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।