रेलवे इंग्लिश मिडियम स्कूल का वार्षिक-खेलकूद स्पर्धा शुभारंभ

Jan 17, 2026 01:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर के दक्षिण पूर्व रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों के लिए विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कक्षा 5 से 9 के छात्रों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता का समापन 19 जनवरी को होगा और विजेताओं को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।

रेलवे इंग्लिश मिडियम स्कूल का वार्षिक-खेलकूद स्पर्धा शुभारंभ

चक्रधरपुर।दक्षिण पूर्व रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल (इंग्लिश मिडियम) चक्र धरपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। आज स्कूल के दोनों कैंपस में आयोजित प्रतियोगिता में विविध स्पर्धाओं में दर्जनों (छात्र-छात्राओं) खिलाड़ियों ने भाग लिया। कैंपस-1 में कक्षा-1 से 4 तक के छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें कक्षा-1 और 2 के छात्रों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में किड्स (ब्याज) के लिए 30 मीटर रेस, फ्रॉग रेस, किड्स (गर्ल्स) के लिए 30 मीटर रेस, जलेबी रेस का आयोजन किया गया वहीं सब जुनियर ग्रूप कक्षा 3 और 4 के लिए बोएज के लिए 50 मीटर रेस, मेथमेटिक्स रेस, सेक रेस, इन एंड आउट आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कैंपस -1 में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के शिक्षक शुभंकर राय, राजेंद्र साहू, आशा बास्की, देवाषिश घोष, प्रियंका त्रिपाठी, राकेश कुमार , एस एम नाग, ज्योत्सना लुसन, धनंजय नायक आदि उपस्थित थे। कैंपस -2 मैदान में कक्षा-5 से 9 तक के छात्र छात्राओं के लिए विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता का समापन 19 जनवरी को होगा जिसमें सफल छात्र छात्राओं के नाम घोषित किए जाएंगे। वहीं सफल खिलाड़ियों(छात्र छात्राओं) को 26 जनवरी को चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।