
मैट्रिक में 778 व इंटर में 1206 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 8 अनुपस्थित रहे
चक्रधरपुर में पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा आयोजित की गई। 783 विद्यार्थियों में से 778 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में 1209 विद्यार्थियों में से 1206 ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और दंडाधिकारी तैनात थे।
चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा आईआईटी अन्य वोकेशनल और इंटरमीडिएट के तीनों संकाय में वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई। अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 783 विद्यार्थियों में 778 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया, जबकि 5 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 1209 विद्यार्थियों में से 1206 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया जबकि 3 अनुपस्थित रहे। मंगलवार को पहली पाली में मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय में 6, कारमेल उच्च विद्यालय में 24, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 17, शारदा उच्च विद्यालय बोड़दा में 18, उर्दू टाउन उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में 64, बिरसा भगवान उच्च विद्यालय बंदगांव में 39, संत मेरी वियानी उच्च विद्यालय बंदगांव में 54, बालिका मध्य विद्यालय गोईलकेरा में 38, मध्य विद्यालय पुराना गोईलकेरा में 116, बालक मध्य विद्यालय गोईलकेरा में 113, प्लस टू उच्च विद्यालय गोईलकेरा में 122 में 118 उपस्थित रहे, जबकि 4 अनुपस्थित रहे।
संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय मनोहरपुर में 102 में 101 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया। जबकि 1 अनुपस्थित रहा। संत अगस्तीन इंटर महाविद्यालय मनोहरपुर में 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया। इंटरमीडिएट में वोकेशनल विषय में तीनों संकाय में परीक्षा केंद्र महात्मा गांधी हाईस्कूल में 169 में 168 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया जबकि 1 अनुपस्थित रहा। मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय में 1 विद्यार्थी ने परीक्षा दिया। कारमेल उच्च विद्यालय में 307, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 9, संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय बंदगांव में 219, प्लस टू विद्यालय सोनुवा में 158, प्लस टू उच्च विद्यालय गोईलकेरा में 175, ईश्वर पाठक उच्च विद्यालय मनोहरपुर में 80, संत अगस्तीन इंटर महाविद्यालय मनोहरपुर में 91 में 89 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया जबकि 2 अनुपस्थित रहे। वहीं, सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस जवान और दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे। जबकि दण्डाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




