Chakradharpur News: महिलाएं आय का साधन विकसित कर स्वावलंबी बनें : जगत माझी

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: 05--रोबोकेरा में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभाआनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा पंचायत भवन में बुधवार को आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहक

Chakradharpur News: महिलाएं आय का साधन विकसित कर स्वावलंबी बनें : जगत माझी

Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा पंचायत भवन में बुधवार को आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, रोबोकेरा की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी, विशिष्ट अतिथि राजआनंदपुर के राजा रुद्र प्रताप सिंहदेव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने संगठन की ओर से वर्षभर में संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। महिलाओं को आजीविका के विभिन्न साधनों से जोड़ने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा जोरोबाड़ी और ऊदुदा में भी महिला समूह के कार्यक्रम में विधायक ने शिरकत किया। मौके पर संजीव गंताइक, राजू सिंह, पिंटू अंगत गंताइक, पिंटू जैन, जेएसएलपीएस के एल्विस बारला, पूर्व मुखिया संजय उरांव, पिंटू गुप्ता, प्रसन्नों सिंहदेव, हरता मुखिया जांबी कच्छप, नीता देवी, खुशबू देवी समेत बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य, जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।जगत माझी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर होना परिवार और समाज की मजबूती के लिए जरूरी है। आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बचत, ऋण और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से समूहों तक सीमित न रहकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और स्थायी आय के साधन विकसित करने का आह्वान किया। विधायक ने समूहों में पारदर्शिता बनाए रखने और संगठित होकर काम करने की अपील भी की। विशिष्ट अतिथि राजा रुद्र प्रताप सिंहदेव ने महिलाओं के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: महिलाएं आय का साधन विकसित कर स्वावलंबी बनें : जगत माझी