चक्रधरपुर: रेलवे के रिवॉल्विंग गेट में फंसी गाय, आधे घंटे तक तड़पती रही बेजुबान

Dec 22, 2025 01:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर में रेलवे हाई स्कूल मैदान के रिवॉल्विंग गेट में एक गाय फंस गई, जिससे लोगों का गुस्सा फूटा। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास करके गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। यह गेट केवल पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया था, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के नाम पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई है।

चक्रधरपुर: रेलवे के रिवॉल्विंग गेट में फंसी गाय, आधे घंटे तक तड़पती रही बेजुबान

चक्रधरपुर । रेलवे हाई स्कूल मैदान के रिवॉल्विंग गेट में आज अपराह्न को एक गाय गेट पार करने के प्रयास में फंस गई जिससे लोगों का रेलवे पर गुस्सा फूटा। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच कर गेट में फंसी गाय को निकालने का काफी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों के द्वारा गेट के दीवार एक छोटा सा हिस्सा तोड़ कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रिवॉल्विंग गेट में गाय का गला बुरी तरह फंस गया था। लगभग आधा घंटे मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विदित हो कि रेल प्रशासन की ओर से लगभग एक सप्ताह पहले रेलवे हाई स्कूल मैदान और एनएच -75- ई के बीच गेट में केवल पैदल पार होने के लिए लोहे का एक रिवॉल्विंग गेट लगा दिया गया है।

इसके पूर्व इस सड़क में लोगों का निर्बाध आवागनम होता था। लोगों के साथ साथ छोटे और बड़े वाहनों का भी आसानी से आवागमन होता था लेकिन रेलवे की और से मैदान और स्कूली बच्चों की सुरक्षा का हवाला देकर इस मैदान में बड़े वाहनों का आवागमन रोकने के लिए दीवार खड़ी कर दी और केवल ऑटो और दो पहिए वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता छोड़ा गया। कुछ माह के बाद इस रास्ते को और संकुचित कर दिया गया और केवल दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता छोड़ा गया था। रेलवे ने स्थानीय लोगों के विरोध के बाबजूद इस गेट में वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध लगाने के लिए यहां पर लोहे का एक रिवॉल्विंग गेट लगा दिया गया जिससे लोगों के आवाजाही में दिक्कत हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;