प्रथम पांच में दक्षिण पूर्व रेलवे के बॉडी बिल्डरों ने दिखाया अपना जलवा,एसईआर के 12 बॉडी बिल्डरों का चयन
चक्रधरपुर में आयोजित 39वें आल इंडिया इंटर रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैपियनशीप-2025 में दक्षिण पूर्व रेलवे के कुंदन कुमार गोप, राहुल मितेई, भुपेंदर सिंह, राजू खान और प्रीतम घोष ने प्रथम पांच में जगह बनाई। प्रतियोगिता में 55 से 100 केजी केटेगरी में प्रतिभागियों ने भाग लिया और विजेताओं का चयन अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत किया गया।
चक्रधरपुर।दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर स्पोर्टस एसोसिएशन के तात्वाधान में रेलवे क्षेत्र के महात्मागांधी सभागार में आयोजित 39 वां तीन दिवसीय आल इंडिया इंटर रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैपियनशीप-2025 के प्रथम पांच सदस्यों के प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व रेलवे के कुंदन कुमार गोप, राहुल मितेई, भुपेंदर सिंह , राजू खान , प्रीतम घोष, अशपाक मोहम्मद, राम निवास, जावेद अली ख्रान, नीतिन चंडेला, अश्विन सेठी, श्री राम आर और एन सर्बो सिंह जगह कायम किया। प्रतियोगिता में मंगलवार देर शाम तक 55 केजी केटेगरी से लेकर 100 से अधिक केटेगरी में प्रत्येक केटेगरी में प्रथम पांच के लिए प्रतियोगिता हुआ जिसमें प्रत्येक केटेगरी में 7 से लेकर 12 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इन प्रतिभागियों में से प्रत्येक केटेगरी में जजों के द्वारा अंतराष्ट्रीय मानकों और अनुशासन के तहत उनके शारीरिक सौष्ठव का आंकलन करते हुए पांच पांच सदस्यों का चयन किया गया। आज अपरान्ह को चयनित पांच पांच सदस्यों के बीच प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए प्रतियोगिता का आयोजन होगा और पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पांच में इन बॉडी ब्लिडरों का हुआ चयन 55 केजी केटेगरी में नार्दन रेलवे के शुभम कुमार, एसईआर के एम राहुल मितेई, सेंट्रल रेलवे के सागर नागओंकर, नार्दन रेलवे के मनिष कुमार और सेंट्रल रेलवे के राहुल दबेकर 60 केजी केटेगरी में एसडब्ल्युआर के कांता बालकृष्ण, सर्दन रेलवे के एस बालसुदंरम, एसईआर के कंुदन कुमार गोप, सेंट्रल रेलवे के गोरख बानकुली सेंट्रल रेलवे के मनिष महतो 65 केजी केटेगरी में एनएफआर के सोजोल दास, एसडब्ल्यु आर के केदार जे पाटिल, एसईआर के भुपेंदर सिंह, सेंट्रल रेलवे के वैभव महाजन, सर्दन रेलवे के सतीश कुमार एम बी 70 केजी केटेगरी में एसडब्ल्युआर के विग्नेश , एसईआर के राजू खान, सेंट्रल रेलवे के प्रतीक पांचाल, डब्ल्युआर के इमरान और एसईआर के प्रीतम घोष 75 केजी केटेगरी में एसडब्ल्युआर के बेंजामिन जेराल्ड, आईसीएफ के के हरिबाबू, एनआर के रमेश कानन, वेर्स्टन रेलवे के विनायक कुर्ले, सर्दन रेलवे के टी मिनाक्षी सुंदरन, 80 केजी केटेगरी में सेंट्रल रेलवे के राहुल चिंदा सर्दन रेलवे के एन मुरली, एसडब्ल्युआर के गीरीश एम माईजेरी, एसईआर के अश्विन सेठी, सर्दन रेलवे के मानिकानंद 85 केजी केटेगरी में सेंट्रल रेलवे के गणेश यादव, एसडब्ल्युआर के नवीन एस अलगावडी, एसईआर के श्रीराम आर, एसईआर के एन सर्बो सिंह एसडबल्युआर के सत्यनारायण आर टी 90 केजी केटेगरी में एस डबल्यु आर के स्वरुप एम बंगेरिया एसडबल्युआर के अस्वथ सुजान एसईआर के अशपाक मोहम्मद, सर्दन रेलवे के भोष गणेश मानिक, एससीआर के एस उदय कुमार 100 केजी केटेगरी में सर्दन रेलवे के एन राजशेखर सर्दन रेलवे के जया कुमार वी एसईआर के रामनिवास, सेंट्रल रेलवे के गमेश उरांकर वेस्ट्रन रेलवे के श्याम शर्मा । 100 केजी से ज्यादा केटेगरी में एससीआर के विजय कुमार सर्दन रेलवे के अनाश हुसैन आईसीएफ के एम राजकुमार एसईआर के जावेद अली एसईआर के नीतिन चंडेला शामिल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




