आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक को रद्द रहेगी 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य के लिए 10 से 15 फरवरी तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ का मार्ग परिवर्तित होगा। जैसे झारग्राम धनबाद एक्सप्रेस केवल बोकारो स्टील सिटी तक चलेगी। कई अन्य मेमू ट्रेनें भी सीमित सेवाओं के साथ चलेंगी।

चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 10 से 15 फरवरी तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसको लेकर आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होकर चलेगी। वहीं टाटा हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68045/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर 10, 12 और 14 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 12 और 15 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 12 फरवरी को रद्द रहेगी। शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेकर ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम धनबाद झारग्राम एक्सप्रेस 10 से 13 फरवरी तक बोकारो स्टील सिटी तक ही जाएगी।
इन दिनों में इस ट्रेन की बोकारो धनबाद बोकारो की सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 13503/13504 बर्धमान मेदिनीपुर बर्धमान मेमू एक्सप्रेस 10 से 13 फरवरी तक गोमो तक ही जाएगी। इन दिनों में इस ट्रेन की सेवा गोमो हटिया गोमो की सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 9 से 11 फरवरी और 14 और 15 फरवरी गरबेटा तक ही जाएगी। इन दिनों में इस ट्रेन की गरबेटा मेदिनीपुर गरबेटा की सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 13 फरवरी को विष्णुपुर तक ही जाएगी। इस दिन इस ट्रेन की विष्णुपुर मेदिनीपुर विष्णुपुर की सेवा रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटा आसनसोल बराभूम मेमू पैंसेजर 12, 13 फरवरी को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा आसनसोल आद्रा की सेवा रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेन ट्रेन नंबर 18601 टाटा हटिया एक्सप्रेस 10, 11 और 14 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया कोटशिला मुरी होकर चलने के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडाबिहार मुरी होकर चलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



