
आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लाक को रद्द रहेगी 2 जोड़ी मेमू ट्रेनें
आद्रा रेल मंडल में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक की योजना बनाई गई है। इसके कारण कई ट्रेनें रद्द, शार्ट टर्मिनेट और री शिड्यूल होंगी। प्रमुख ट्रेनें जैसे आसनसोल आद्रा मेमू और...
चक्रधरपुर।आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक की तैयारी कर ली गई है। 27 अक्टूबर से 2 नंवबर तक लिए जाने वाले रोलिंग ब्लॉक के कारण आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी। इसके कारण कई ट्रेनें री शिड्युल होकर चलेगी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैंसेजर 28 अक्टूबर और 2 नंवबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 27, 28 अक्टूबर और 2 नवंबर को रद्द रहेगी। शार्ट टर्मिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम धनबाद झारग्राम एक्सप्रेस 28 और 31 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस रवाना होगी।

इस दिन इस ट्रेन का बोकारो स्टील सिटी से धनबाद की सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 13503/13504 वर्द्धमान हटिया वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 28 और 31 अक्टूबर को गोमो तक ही जाएगी और गोमो से वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की गोमो हटिया गोमो की सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12885/12886 शालीमार भोजूडीह शालीमार एक्सप्रेस 28 अक्टूबर और 2 नवंबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा भोजूडीर आद्रा से सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटा आसनसोल बराभूम मेमू 28 अक्टूबर और 2 नंवबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन का आद्रा आसनसोल आद्रा की सेवा रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू 31 अक्टूबर और 2 नवंबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा पुरुलिया आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी। आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लाक को री शिड्युल होकर चलेगी ये ट्रेनें ट्रेन नंबर 18184 बक्सर टाटा एक्सप्रेस 2 नवंबर बक्सर से डेढ़ घंटे देर से खुलेगी।ट्रेन नंबर 68088 धनबाद मोकामा मेमू 27, 28 अक्टूबर और 2 नवंबर को धनबाद से 1 घंटे देर से रवाना होगी वहीं ट्रेन नंबर 18036 हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस 28, 29 अक्टूबर और 1 नवंबर हटिया से डेढ़ घंटे देर से रवाना होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


